लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में डकैती के दौरान 11 वर्षीय लड़की से गैंग रेप करने वाले इनामी बदमाश उदयराज को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सरोजनीनगर के नटकुर गांव में एक घंटे तक चले एनकाउंटर में बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो दरोगाओं को गोली लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से वह बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
यह भी पढें:-पशु तस्करों ने की पारा पुलिस टीम को जान से मारने की कोशिश
पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सीतापुर के रामपुर मथुरा के दहला गांव में रहने वाले उदयराज पर एडीजी ने 12 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। उदयराज व उसके दर्जन भर साथियों ने 26 सितम्बर 2016 को कारपेंटर के घर में डकैती डाली थी। इस दौरान डकैतों ने कारपेंटर की 11 वर्षीय बेटी के साथ गैंग रेप किया था। 20 अक्टूबर को पारा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सीतापुर के पांच बदमाशों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया था।
यह भी पढें:-राम रहीम का बैग उठाने वाले डिप्टी एडवोकेट जनरल बर्खास्त
जांच में पता चला था कि कारपेंटर के घर में कम रुपया मिलने पर बौखलाए उदयराज ने ही साथियों को लड़की से रेप के लिए उकसाया था। साथियों के पकड़े जाने के बाद से वह फरार था। एडीजी ने उस पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि रविवार तड़के 3 बजे सरोजनीनगर पुलिस को सूचना मिली कि उदयराज बिजनौर रोड से होते हुए नटकुर गांव की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।
यह भी पढें:-नौकरी पाने के लिए भाई की हत्या
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि उदयराज बाइक पर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उदयराज ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इस दौरान उदयराज बाइक छोड़कर झाडिय़ों में छिप गया और फायरिंग करता रहा। बदमाश की फायरिंग में दरोगा अरुण प्रताप सिंह व उदय प्रताप सिंह को गोली लगी, लेकिन दरोगाओं ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी जिससे वह बच गए। पुलिस की फायरिंग में उदयराज घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से उसकी पिस्टल व बाइक बरामद की है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।
यह भी पढें:-एक दिन में 18 बार सेक्स करना चाहती हैं लड़कियां, जानिये क्यों…